भाकियू नेता प्रेम सिंह सहोता ने मोटर चोरी के संबंध में पुलिस को सौंपी तहरीर 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ग्राम कालिया वाला, जसपुर ऊसिंन निवासी प्रेम सिंह सहोता के जसपुर-पतरामपुर रोड मंडी समिति कार्यालय के सामने स्थित खेत से 16 जनवरी की रात्रि में चोर कोठरी का ताला तोड़ कर मोटर चोरी करके ले गए । उन्होंने घटना के संबंध में  पुलिस को तहरीर सौंपी और चोरी हुई मोटर का पता लगाने की मांग की ।