-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा एक शातिर झपट्टा मार को गिरफ्तार कर लिया गया । जिससे छीने गये 5500 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12/01/2026 को जसपुर, ऊसिंन निवासी कमल सिंह चौहान जसपुर (ऊसिंन ) बाजार में मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे,जैसे ही उन्होंने दवाई के पैसे देने के लिए अपना पर्स निकाला,तभी वैसे एक शातिर झपट्टा मार ने उनके हाथों पर झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया और फरार हो गया । जिसमें उनका आधार कार्ड और 5500 रुपये रखे हुए थे । पीड़ित व्यक्ति ने घटना के संबंध में जसपुर कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में दिए गए आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में दिनांक 16/01/2026 को विवेचक एस आई भोपाल राम पौरी (जसपुर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज) द्वारा नई बस्ती,जसपुर नहर की झाल के पास से नई बस्ती, जसपुर निवासी युवक सहजाद उर्फ सेबी पुत्र फरजंद को संदिग्ध अवस्था में घूमते गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से झपट्टा मार कर छीना का पर्स, संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड तथा नगद 5500 रुपये बरामद किए गए । पुलिस द्वारा घटना के संबंध में दर्ज किए गए मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एस एस आई जावेद मलिक
एसआई भोपाल राम पौरी
कांस्टेबल इंद्र सिंह नेगी
कांस्टेबल कुलदीप सिंह