जसपुर क्षेत्र के कलिया वाला कल्याणपुर शहीदी स्थल गुरुद्वारा साहिब में चोरी,सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष,घटना के सम्बन्ध में सौंपी गई तहरीर

-सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव कालिया वाला कल्याणपुर स्थित शहीद स्थल गुरुद्वारा साहिब में चोरी हो गई । जिससे सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है । गुरुद्वारा साहिब की देखरेख करने वाले लोगों द्वारा पुलिस को तहसील देकर घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की गई।
जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव कलिया वाला-कल्याणपुर स्थित शहीद स्थल गुरुद्वारा साहिब की खिड़की व ताला तोड़कर चोर 16 जनवरी की रात्रि में इनवर्टर-बैटरा व अन्य सामान चोरी करके ले गए । चोर सीसीटीवी कैमरे डीवीआर भी चोरी करके ले गए,ताकि आसानी से घटना का खुलासा न हो सके । इस  घटना से गांव वासियों विषेष कर सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है । मुख्य रूप से उक्त शहीदी स्थल गुरुद्वारा साहिब की देखरेख करने वाले समाजसेवी भाकियू नेता प्रेम सिंह सहोता व जगदीप सिंह सहोता ने 19 जनवरी को घटना के सम्बन्ध में जसपुर पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी से वार्ता कर घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की ।