जसपुर में सड़क सुरक्षा माह अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : सड़क सुरक्षा माह अभियान के उपलक्ष में जसपुर पुलिस द्वारा ग्रीन फोर्ड स्कूल के बच्चों के माध्यम से जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर नुक्कड़ क्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगो को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया । इस मौके पर एस आई रुचिका चौहान व उनकी टीम मौजूद रही ।