जसपुर पुलिस टीम द्वारा 6.60 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर  गिरफ्तार,आरोपी हत्या के मामले में भी जा चुका है जेल 

-सुशील कुमार चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को 6.60 स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 17/03/2026 को जसपुर (ऊधम सिंह नगर) कोतवाली अंतर्गत बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज भूपाल राम पोरी द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय युवक नौशाद उर्फ़ सुल्ला पुत्र मोहम्मद आशिक़ निवासी नहर पार नई बस्ती, जसपुर को स्मैक बेचते गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 06.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई । पुलिस ने बताया कि वह नशा तस्कर इरशाद उर्फ पिंटू से स्मैक लाकर स्थानीय युवकों को बेच रहा था । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस ने बताया कि वह इससे पहले हत्या के एक मुकदमे में भी जेल जा चुका है ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसएसआई जावेद मलिक
एसआई भूपाल राम पोरी
हेड कांस्टेबल गणेश राम
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल परविंदर सिंह कोतवाली जसपुर (उधम सिंह नगर) ।