-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । जिनके पास से 315 बोर के 2 अवैध तमंचे व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्रों तथा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध जनपद में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर, ऊसिंन के निर्देशन में दिनांक 23/03/2026 को 2 युवकों को 315 बोर के दो तमंचो व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिनमें भूपेंद्र सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी राघु वाला, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व मोहम्मद जुबेर पुत्र जमील अहमद निवासी वार्ड नंबर 7 मोहल्ला चौहान,जसपुर, ऊसिंन शामिल हैं । जिनके पास से 02 अदद तमंचे 315 बोर, व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तारी टीम :
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विजय सिंह पुलिस चौकी प्रभारी धरमपुर कोतवाली जसपुर, ऊसिंन, उप निरीक्षक इंदर सिंह ढेला पुलिस चौकी प्रभारी सूत मिल, कोतवाली जसपुर,ऊसिंन, उप निरीक्षक हरीश आर्य हलका नंबर एक प्रभारी कोतवाली जसपुर,ऊसिंन , कांस्टेबल दीपक सिंह , हेड कांस्टेबल गणेशराम व कांस्टेबल हेम फुलारा शामिल रहे ।