जसपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत ,मां को मोटरसाइकिल से दवा दिलवाने आया था उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल का युवक कपिल, युवक की दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश सीमावर्ती ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव टांडा अफजल के युवक कपिल कुमार की भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई,वह अपनी मां को मोटरसाइकिल से दवा दिलवाने आया था । युवक की दर्दनाक मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 26/03/2026 को शाम क समय उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांव टांडा अफजल निवासी युवक कपिल कुमार पुत्र श्री रोहताश सिंह (उम्र 32 वर्ष ) स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK18K4843 से अपनी मां को जसपुर आ रहा था,तभी उसकी मोटर साइकिल में एक तेज गति से जा रहा एक अज्ञात ट्रक उसकी मोटरसाइकिल में जबर्दस्त मार दी और टक्कर मार कर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया । घटना में साइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया । जहां उसे मृत घोषित कर किए जाने पर उसकी मां बिलख-बिलख कर रोने लगी और उसका रोते-रोते बुरा हाल हो गया । घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व सगे- संबंधी अस्पताल पहुंचे और कोहराम मच गया । उनका भी रोते-रोते बुरा हाल था । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर  पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पुलिस घटना कर फरार हुए फरार हुए ट्रक की तलाश में जुट गई ।