जसपुर बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल सेवानिवृत्त,स्वतंत्र कुमार मिश्रा होंगे कॉलेज के नए प्रधानाचार्य

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के सबसे पुराने इंटर कॉलेज बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर एनसीसी के पूर्व लेफ्टिनेंट व कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता स्वतंत्र कुमार मिश्रा कॉलेज के नए  प्रधानाचार्य होंगे । कॉलेज में आयोजित एक सम्मान समारोह में कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल का सम्मान किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गई । सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने सहयोग के लिए कॉलेज की प्रबंध समिति व कॉलेज के अध्यापकों का आभार व्यक्त किया ।