-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव नई आबादी सीपका मे बिजली के तारों से निकली चिंगारियों से गेहूं के लान से लदी ट्राली (टिपलर) व पास खड़ी मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग लगने से करीब 1 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं और टिपलर व मोटरसाइकिल व भी जल गए। जिससे करीब 1 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को देर सांय सांय करीब 7:00 बजे जनपद ऊधम सिंह नगर के गांव नई आबादी सीपका निवासी किसान राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री रुढ़ सिंह खेत से गेहूं का लान ट्राली (टिपलर) में लाद कर लाये थे,कि बिजली के तारों से निकली चिंगारियों से गेहूं के लान से लदे टिपलर में आग लग गई । जिससे चीख-पुकार व अफरा तफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई । लेकिन लोग असहाय होकर खड़े देखने के सिबाय कुछ नहीं कर पाए और देखते ही देखते टिपलर में लदा गेहूं का लान स्वाहा हो गया । गनीमत यह रही कि टिपलर से अलग कर
ट्रैक्टर को आज की भेंट चढ़ने से बचा लिया गया। बताया गया कि ट्रिपलर में करीब 1 एकड़ गेहूं की फसल लान लदा हुआ था । बताया गया कि ट्रिपलर के अलावा पास में खड़ी मोटरसाइकिल में भी आग लग गई । जिससे कुल मिलाकर करीब 1 लख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। किसान का आरोप है कि उनका नुकसान विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ । उन्हें नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए ।