-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : भीषण सड़क दुर्घटना में दोस्त की शादी में आए 3 युवा दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई । जिनमें 1 युवक जसपुर क्षेत्र के गांव मंझरा का,1 युवक रामपुर का और 1 युवक रुड़की का शामिल है ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव मंझरा निवासी फोटोग्राफर राजेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अनिकेत
अपने 2 दोस्तों रुड़की निवासी रोहन व रामपुर निवासी आकाश के साथ 19 अप्रैल 2026 को पंतनगर ,नैनीताल क्षेत्र एक मैरिज हॉल में अपने एक दोस्त की शादी में गए थे, तभी तभी तीनों युवक शादी में शामिल होकर देर रात स्कूटी से रुद्रपुर लौट रहे थे , तभी रास्ते में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार
ने पीछे से उनकी स्कूटी में जबर्दस्त टक्कर मार दी । जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई । 20 अप्रैल 2026 को मृतक अनिकेत का शव गांव मंझरा पहुंचा तो उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई । उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था । मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी गई । अनिकेत दोस्त की शादी में शामिल होने नोएडा से आया था । जहां वह अशोका लीलैंड कंपनी में नौकरी करता था और उससे पहले वह इसी कंपनी में रुद्रपुर में नौकरी करता था । मृतक अनिकेत के पिता राजेंद्र सिंह की जसपुर,ऊसिंन में फैज़ ए आम रोड पर फोटोग्राफी की दुकान है ।
अपने 2 दोस्तों रुड़की निवासी रोहन व रामपुर निवासी आकाश के साथ 19 अप्रैल 2026 को पंतनगर ,नैनीताल क्षेत्र एक मैरिज हॉल में अपने एक दोस्त की शादी में गए थे, तभी तभी तीनों युवक शादी में शामिल होकर देर रात स्कूटी से रुद्रपुर लौट रहे थे , तभी रास्ते में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार
ने पीछे से उनकी स्कूटी में जबर्दस्त टक्कर मार दी । जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई । 20 अप्रैल 2026 को मृतक अनिकेत का शव गांव मंझरा पहुंचा तो उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई । उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था । मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी गई । अनिकेत दोस्त की शादी में शामिल होने नोएडा से आया था । जहां वह अशोका लीलैंड कंपनी में नौकरी करता था और उससे पहले वह इसी कंपनी में रुद्रपुर में नौकरी करता था । मृतक अनिकेत के पिता राजेंद्र सिंह की जसपुर,ऊसिंन में फैज़ ए आम रोड पर फोटोग्राफी की दुकान है । बताया गया कि अन्य दो मृतकों में युवक रोहन रुड़की,उत्तराखण्ड का रहने वाला था और युवक आकाश रामपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था । दर्दनाक मौत से उनके परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है । ये दोनों युवक अशोका लीलैंड कंपनी में रुद्रपुर नौकरी करते थे ।