महाराणा प्रताप जयंती पर जसपुर क्षेत्र की नगर पंचायत महुआ डाबरा में किया जाएगा महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर नगर पंचायत महुआ डबरा में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा ।जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर की समीपवर्ती नगर पंचायत महुआडाबरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सुरजनगर रोड स्थित भागमल सिंह स्मृति द्वार पर दिनांक 9 मई 2026,शनिवार को प्रातः 10 बजे “महाराणा प्रताप स्मारक” का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा । यह कार्यक्रम स्वर्गीय भागमल सिंह  की पावन स्मृति में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं क्षत्रिय समाज की उपस्थिति रहेगी ।