– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 2 स्मैक तस्करों को 21.77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 13/05/2026 को एस आई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान मोहम्मद जुबेर पुत्र मोहम्मद आफाक निवासी निकट अबूबकर मस्जिद , मोहल्ला नई बस्ती , जसपुर, ऊधम सिंह नगर को 15.55 ग्राम स्मैक के साथ व मोहम्मद शारिक पुत्र वहाजुद्दीन निवासी उपरोक्त को 06.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस ने बताया कि जुबेर शातिर व आदतन नशा तस्कर है । वह नशा तस्करी के मामले में पहले भी दो बार जेल जा चुका है ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय
एसएसआई जावेद मलिक
एसआई हरीश आर्य
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल इन्दर सिंह
कांस्टेबल परविंदर सिंह
होमगार्ड दीक्षित कुमार , कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर , उत्तराखण्ड ।