-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु जसपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह सहोता का चेहरा सामने आया है । जिससे जसपुर क्षेत्र की राजनीति में भूचाल आ गया ।

जनपद उधम सिंह नगर का जसपुर विधानसभा क्षेत्र उत्तराखण्ड का राजनीति में प्रमुख स्थान रखने वाला विधानसभा क्षेत्र है। जिसे जसपुर 62 विधानसभा के नाम से जाना जाता है। विधानसभा चुनाव 2027 हेतु जसपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के नए दावेदार मैदान में आना शुरू हो गए हैं। इन नए चेहरों में विधायक पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता का चेहरा मैदान में आया है । प्रेम सिंह सहोता भारतीय किसान यूनियन से एक लंबे अर्से से जुड़े हुए हैं । वे भारतीय किसान यूनियन के अलावा कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं । क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं । भारतीय किसान यूनियन से जुड़े होने के अलावा प्रेम सिंह सहोता युवावस्था में नामी पहलवान भी रह चुके हैं । कुल मिलाकर उनका नेटवर्क व्यापक है । सर्व समाज में उनकी खासी पकड़ है । राजनीति में भी उन्हें महारत हसिल है । वह भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर चुके हैं । उनके सहयोगियों ने 14 मई 2026 को सोशल मीडिया पर उनका एक फ्लेक्स बैनर शेयर करके जनता को उनके मैदान में आने का संदेश दिया है । उनके मैदान में आने के इस संदेश से आसपुर क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचाना शुरू हो गई है और एक भूचाल सा आ गया है ।
Post Views: 340