भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा  महुआ डाबरा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का आवाह्न 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नगर पंचायत महुआ डाबरा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ।
जनपद ऊधम सिंह नगर की नगर के जसपुर क्षेत्र की नादेही चीनी मिल के गेस्ट हाउस में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने गर पंचायत महुआ डाबरा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया  एवं उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत चौहान,मंडल अध्यक्ष भाजपा मनप्रीत लाडी,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।