-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला काशीपुर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।



भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा समर स्टडी हॉल कुंडेश्वरी, काशीपुर ,ऊधम सिंह नगर में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारी सम्मान समारोह में सेना के सेवानिवृत जवानों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया । सम्मान मिलने से सेवानिवृत कर्मचारी गदगद हो गए । सम्मानित सेवानिवृत कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की प्रशंसा की और संगठन का आभार व्यक्त किया ।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य एवं जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डला तथा सेवानिवृत कर्मचारियों के स्वस्थ रहने और उनकी दीर्घायु की कामना की । इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी विद्यालय प्रबंधक श्रीमती मुक्ता सिंह,जिला उपाध्यक्ष शशांक चौधरी, जिला महामंत्री अर्जुन कश्यप, सुमित प्रजापति, सहप्रभारी प्रेमपाल गंगवार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापति, दीवान सैनी, विपिन पाल, विनोद यादव, मोनू वर्मा, दिलीप सिंह, राजू सैनी आदि उपस्थित रहे ।