– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को वर्ग 4 वर्ग 3 की भूमि पर संबंधित किसानों को दिया मालिकाना हक दिया गया । भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता
ने सरकार के इस फ़ैसले पर सरकार का आभार व्क्त किया ।
ने सरकार के इस फ़ैसले पर सरकार का आभार व्क्त किया ।भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की वर्ग 4 व वर्ग 3 की भूमि पर उन्हें मालिकाना हक दिलाने क लिए लंबे समय से लड़ाई चली जा रही थी । समय-समय पर भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों को वर्ग 4 में वर्ग 3 की भूमि पर मलिक हक दिए जाने की मांग की जाती रही । इस संबंध में ज्ञापन भी दिए गए । किसानों को वर्ग 4 व वर्ग 3 की भूमि पर मालिकाना हक दिलाने में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता की अहम भूमिका रही । क्योंकि उनका हमेशा किसानों की इस समस्या पर विशेष फोकस रहा । उन्होंने सरकार द्वारा किसानों की वर्ग 4 व वर्ग 3 की भूमि पर संबंधित किसानों को मालिकाना हक दिए जाने पर उत्तराखण्ड सरकार का आभार व्यक्त किया । उन्होंने इस लड़ाई में सहयोग दिए जाने पर भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व,भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसनों को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया ।