विधानसभा चुनाव 2027 हेतु जसपुर सीट पर भाजपा का टिकट पाने की कई भाजपा नेताओं की दावेदारी,पिछले कई माह से चल रहा है जनसंपर्क अभियान 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: राजनीति के क्षेत्र में जनपद ऊधम सिंह नगर का जसपुर क्षेत्र उत्तराखंड में प्रमुख स्थान रखता है । इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कई कई दिग्गज टिकट के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं ।
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जसपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति में काफी हलचल मची हुई है । भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश करने वाले कई भाजपा नेता पिछले कई माह से एक-दूसरे की होड़ पर जनसंपर्क करने और जनता में पकड़ बनाने में जुटे हुए हैं, ताकि उनकी दावेदारी मजबूत हो सके ।
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावेदारी पेश करने वाले भाजपा नेताओं में उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहेला,भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य खड़क सिंह चौहान,युवा भाजपा नेता शीतल जोशी के नाम खासी चर्चा में हैं । युवा भाजपा नेता काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का नाम भी भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी पेश करने वालों में चर्चा में है । जसपुर विधानसभा सीट टिकट पाने के लिए दावेदारी पेश करने वाले कई
भाजपा नेता पिछले कई माह से पूरे जी-जान से जनसंपर्क कर रहे हैं । जिनकी लगन व मेहनत को देख कर ऐसा लग रहा है कि वे एक-दूसरे की होड़ में जनसंपर्क में सिर से एड़ी के जोर लगा रहे हैं । लेकिन देखना यह है कि भाजपा से टिकट पाने इन भाजपा नेताओं में से कौन बाजी मारता है और किसकी किस्मत जोर मारती है । इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता । यह तो आने वाला समय ही बताएगा । अभी तो सभी अपनी-अपनी दावेदारी प्रबल समझ रहे हैं ।
गौरतलब है कि जसपुर विधानसभा सीट पर लगातार कई बार से भारतीय जनता पार्टी गुटबाजी के कारण चुनाव हार रही है ।