3 सितंबर 2026 को जसपुर लकड़ी मंडी में व्यापक जनसंपर्क करेंगे मिशन 2027 की तैयारी में जुटे आजाद समाज पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान

– सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र से मिशन 2027 की तैयारी में मजबूती के साथ मैदान में उतरे आजाद समाज पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान का जनसंपर्क अभियान पिछले काफी दिनों से लगातार चल रहा है और उनका जनसंपर्क अभियान दिनों दिन तेज होता जा रहा है । वे 3 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज तथा पार्टी कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के साथ जसपुर लकड़ी मंडी में व्यापक जनसंपर्क करेंगे ।  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से पूर्व फैज-ए आम रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसंपर्क में शामिल हों और जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।