-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड । जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में ईएनटी सर्जन डॉक्टर हर्षिता ढींगरा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया ।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि वे प्रतिदिन अपनी चिकित्सा सेवा देंगी । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत ने कहा कि ईएनटी सर्जन की नियुक्ति से क्षेत्र वासियों को अपेक्षित लाभ मिलेगा । उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर के के अग्रवाल के हबाले से बताया कि जसपुर अस्पताल में डाक्टरों की जो कमी चल रही है, उसपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का विशेष ध्यान है । जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही सर्जन फिजिशियन भी तैनात किए जाएंगे । जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईएनटी सर्जन की नियुक्ति होने पर विधायक आदेश सिंह चौहान एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया । क्योंकि उनके द्वारा जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ईएनटी सर्जन की नियुक्ति किए जानकी घोषणा की गई थी ।
Post Views: 167