-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर स्थित जेनेसिस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय तीन दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद दमखम के साथ खेल कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया । 



एथलेटिक्स,कबड्डी,खो-खो, वॉलीबॉल व मुर्गा झपट की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और कड़ाके की सर्दी को परास्त करते हुए अंडर-19 बालिका वर्ग के नगीने मिट्टी के मैदान पर और निखर कर आए। 800 मीटर दौड़ में पीएम श्री नेहरू राइंका महुआ डाबरा की शालिनी ने बाजी मारी और गोल्ड अपना कब्जा जमाया।100 मी फर्राटा दौड़ में निकिता सैनी ने बाजी स्वर्ण पदक, पायल ने रजत पदक, व जय संतोषी ने कांस्य पदक जीता । 200 मीटर दौड़ में निकिता कुमारी प्रथम, खुशी द्वितीय व जय संतोषी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में निकिता कुमारी ने सोना , शालिनी ने चांदी व गुनगुन ने तांबा पदक जीता । 800 मीटर दौड़ में शालिनी ने गोल्ड,नीतू चौहान ने सिल्वर व वंशिका ने कांस्य पदक जीता। 1500 व 3000 मी दौड़ में तारा ने गोल्ड मेडल जीता । इसी स्पर्धा में पीएम श्री नेहरू राइका महुआ डाबरा की लक्ष्मी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । लंबी कूद में निकेता सैनी प्रथम, सिमरन व खुशी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का थ्रो में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड मेडल जीता । गोला क्षेपण में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड मेडल, पीएम श्री नेहरू राइंका महुआ डाबरा की पायल ने सिल्वर व नर्गिस ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में कनिष्का चौधरी ने स्वर्ण और अंशिका चौहान ने रजत पदक जीता। कबड्डी की स्पर्धा में न्याय पंचायत अहमदनगर विजेता व न्याय पंचायत पूरनपुर का पीएम श्री नेहरू राइका उपविजेता रहा। खो-खो में न्याय पंचायत मेघा वाला ने न्याय पंचायत पूरनपुर को हराकर स्वर्ण जीता। वॉलीबॉल की स्पर्धा में जेनेसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जीजीआईसी जसपुर के बीच हुए कड़े मुकाबले में जेनेसिस स्कूल ने विजय प्राप्त की। मुर्गा झपट में दीक्षा देवी ने गोल्ड जीता।




एथलेटिक्स,कबड्डी,खो-खो, वॉलीबॉल व मुर्गा झपट की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और कड़ाके की सर्दी को परास्त करते हुए अंडर-19 बालिका वर्ग के नगीने मिट्टी के मैदान पर और निखर कर आए। 800 मीटर दौड़ में पीएम श्री नेहरू राइंका महुआ डाबरा की शालिनी ने बाजी मारी और गोल्ड अपना कब्जा जमाया।100 मी फर्राटा दौड़ में निकिता सैनी ने बाजी स्वर्ण पदक, पायल ने रजत पदक, व जय संतोषी ने कांस्य पदक जीता । 200 मीटर दौड़ में निकिता कुमारी प्रथम, खुशी द्वितीय व जय संतोषी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में निकिता कुमारी ने सोना , शालिनी ने चांदी व गुनगुन ने तांबा पदक जीता । 800 मीटर दौड़ में शालिनी ने गोल्ड,नीतू चौहान ने सिल्वर व वंशिका ने कांस्य पदक जीता। 1500 व 3000 मी दौड़ में तारा ने गोल्ड मेडल जीता । इसी स्पर्धा में पीएम श्री नेहरू राइका महुआ डाबरा की लक्ष्मी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । लंबी कूद में निकेता सैनी प्रथम, सिमरन व खुशी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का थ्रो में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड मेडल जीता । गोला क्षेपण में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड मेडल, पीएम श्री नेहरू राइंका महुआ डाबरा की पायल ने सिल्वर व नर्गिस ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में कनिष्का चौधरी ने स्वर्ण और अंशिका चौहान ने रजत पदक जीता। कबड्डी की स्पर्धा में न्याय पंचायत अहमदनगर विजेता व न्याय पंचायत पूरनपुर का पीएम श्री नेहरू राइका उपविजेता रहा। खो-खो में न्याय पंचायत मेघा वाला ने न्याय पंचायत पूरनपुर को हराकर स्वर्ण जीता। वॉलीबॉल की स्पर्धा में जेनेसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जीजीआईसी जसपुर के बीच हुए कड़े मुकाबले में जेनेसिस स्कूल ने विजय प्राप्त की। मुर्गा झपट में दीक्षा देवी ने गोल्ड जीता।प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉक्टर सोहन सिंह माजिला ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सैनी, केशव सिंह, सुभाष चंद्र, शमशेर अहमद, तस्लीम अहमद, अनूप सिंह, संजय वर्मा, अजय सैनी, विजय राज सैनी, दुष्यंत कुमार, विजेंद्र सिंह, ताबिंदा अली, नीतू चौधरी, लता रानी, नूतन रवि, अलका सक्सेना, श्वेता नेगी, केवल सिंह, धीरेंद्र सिंह, धर्म सिंह विवेक कुमार, निश्चित कुमार, हेमेंद्र पाल, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, हरीश चौहान, डॉक्टर तजम्मुल हसन, नफीस अहमद, राहुल बिश्नोई, त्रिवेंद्र, मुराद शा, कौशल चौहान, मनीष चौहान, कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।