-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: उत्तर प्रदेश के
सरधना,मेरठ के गांव ज्वालागढ़ में घर के इकलौते चिराग सोनू कश्यप के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उससे 80 हजार रुपए लूट लिये और उसे जिंदा जला दिया । इस हृदय विदारक घटना से क्षुब्ध जसपुर ऊसिंन,उत्तराखण्ड के कश्यप समाज के लोगों द्वारा इस प्रकरण में संलिप्त एवं पक्षपातपूर्ण व उदासीन रवैया अपनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिये जाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया ।
कैंडल मार्च गांधी पार्क से शुरू हुआ और ठाकुर मंदिर,गांधी आश्रम चौराहा, कोतवाली रोड होता हुआ सुभाष चौक पर समाप्त हो गया । जहां वक्ताओं ने सोनू कश्यप के इस निर्मम हत्याकांड के अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने तथा घर के इकलौती चिराग की निर्मम हत्या किए जाने के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की । इस अवसर पर दीपक राणा, मनोज कश्यप, राहुल कश्यप, सोनू कश्यप इंजीनियर, प्रशांत कश्यप, सोरन सिंह कश्यप, जयवेंद्र सिंह कश्यप, विशाल कश्यप एडवोकेट, भूपेंद्र कश्यप, गौरव कश्यप, नवनीत सनातनी,सोनू आदि आदि लोग मौजूद रहे ।