उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के आदेशानुसार,पुलिस आपके द्वार विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक जसपुर राजेंद्र सिंह डांगी के निर्देशन में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23.02.2026 को नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआ डाबरा,जसपुर में छात्र छात्राओं को बढ़ते महिला संबंधी अपराध,साइबर अपराध, बाल विवाह,बच्चों से संबंधित अपराध ,नशा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति एप और सभी टोल फ्री नंबरों की भी जानकारी दी गई तथा विद्यालय में शिकायत पेटिका लगवाई गई।
जसपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाया विशेष जागरूकता अभियान,पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआ डाबरा में बच्चों को किया अपराध के प्रति जागरूक, विद्यालय में लगाई शिकायत पेटिका
-सुशील चौहान
पुलिस टीम:
1.महिला उप निरीक्षक रुचिका
2. महिला कांस्टेबल सीमा