-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम द्वारा 2 दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर कर लिया गया । जिनके पास से 2 पंप एक्शन गन समेत 4 अवैध अवैध हथियार व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए व असलाह तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों तथा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में तथा जसपुर (ऊधम सिंह नगर ) कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में दिनांक 24/03/2026 को एसटीएफ कुमाऊं व जसपुर, ऊसिंन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया । जिनमें शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम हजीरो थाना जसपुर ,ऊसिंन व सिमरन दीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी अंजनिया फॉर्म, थाना पुलभट्टा, ऊसिंन शामिल हैं । जिनके पास से 02 अदद पंप एक्शन गन 12 बोर, 02 अदद पिस्टल 32 बोर व 10 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए । उनके पास से असलाह तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर UK04x6583 भी बरामद की गई । पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।गिरफ्तारी टीम:
गिरफ्तारी टीम में जसपुर ऊसिंन कोतवाली अंतर्गत पतरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता , कांस्टेबल विक्रम सिंह,कांस्टेबल सुभाष चंद्र तथा एसटीएफ कुमाऊं से उप निरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान व कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे ।
Post Views: 167