जसपुर पुलिस द्वारा टावर से कॉपर का तार चोरी करने वाला युग गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने टावर से पर चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिससे चोरी का तार भी बरामद कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में व्यापक स्तर पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में जसपुर, ऊसिंन पुलिस द्वारा जिओ टावर से कॉपर का तार चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । उसके पास से टावर से चोरी किया गया करीब 34 मीटर कॉपर तार भी बरामद कर लिया गया
ज्ञात हो कि दिनांक 22/03/26 की रात्रि में खेड़ा रोड ,जसपुर, ऊसिंन  स्थित जिओ टावर से कॉपर की तार चोरी हो गया था । घटना के संबंध में योगेश कुमार धोनी ने पुलिस को तहरीर दी थी । जिसके आधार पर पुलिस द्वारा धारा 303(2) BNS अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 25/03/2026 को पुलिस चौकी प्रभारी सूत मिल जसपुर, ऊसिंन प्रभारी इंद्र सिंह ढेला द्वारा  पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय मुखबिर की सूचना पर टावर के तार चोरी के मामले में युवक आसिफ पुत्र अफ़सर अली निवासी मोहल्ला जुलाहान ,जसपुर,ऊसिंन निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसके पास से टावर से चोरी की गई कॉपर की करीब 34 मीटर तार बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी  उसका चालान कर दिया ।
आरोपी को रफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी 
एसएसआई जावेद मलिक 
एसआई इंद्र सिंह ढेला 
हेड कांस्टेबल गणेश राम 
कांस्टेबल अरुण कुमार,कोतवाली जसपुर उधम सिंह नगर ।