जसपुर क्षेत्र के पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआ डाबरा में रंगोली व अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा में रंगोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । जिसमें चित्रकला, ऐपण , मेहंदी व रंगोली की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेता प्रतियोगियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का ंशुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया । उन्होंने रंगो उत्सव कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपनी छुपी प्रतिभाओं को उभारने व निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जिया नूर प्रथम, उपासना द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में आलिया परवीन अव्वल रहीं ।  सोफिया ने दुसरा व कुमारी निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया । चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी, जियानूर व उत्सव और ऐपण प्रतियोगिता में खुशी, हेमा और कुमारी यामिनी ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया ।  राजेश चौधरी ने मोनिका और नीतू सैनी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल, नाजिम कमर,  योगेश पंत, महेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सरीस आलम, उपेंद्र सिंह, डॉक्टर तजम्मुल  हसन,अजय कुमार, अरुण कुमार वर्मा , के पी सुमन, जयवीर सिंह, नीतू सैनी,मोनिका, नूतन रानी, नफीस अहमद,राम सजीवन ,मनोज पाल, अरुण कुमार, सोमपाल, नसीम जहां, समेत सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।