जसपुर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान: 9 मोटर साइकिलें सीज, 10 मोटरसाइकिलों का चालान 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसके दौरान 19 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा कांवड़ यात्रा एवं स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नाबालिक और अन्य चालकों के एमवी एक्ट के तहत कुल 19 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध  कार्यवाही करते हुए 09 मोटर साइकिलें सीज की गईं व 10 मोटरसाइकिलों के चालान किए गए ।