-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के दुल्हन पैलेस में 9 अगस्त 2026 को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सत्संग का भव्य आयोजन किया गया ।
प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित संत रामपाल जी महाराज के सत्संग एवं कल्याणकारी विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, मानवता, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।
प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित संत रामपाल जी महाराज के सत्संग एवं कल्याणकारी विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, मानवता, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।सत्संग के दौरान बताया गया कि संत रामपाल जी महाराज केवल शास्त्र प्रमाणित आध्यात्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को कुरीतियों से मुक्त करने का व्यापक अभियान भी चला रहे हैं। दहेज प्रथा का उन्मूलन, नशामुक्त समाज का निर्माण, किसान मजदूर बचाओ अभियान,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना,जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करना, पाखंडवाद का खंडन तथा युवाओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार ये सभी उनके समाज सुधार अभियानों के प्रमुख उद्देश्य हैं।
कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित जन कल्याणकारी अभियानों का भी उल्लेख किया गया। “रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान, हर गरीब को देगा कबीर भगवान” के संकल्प के साथ चलाया जा रहा अन्नपूर्णा अभियान जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है, जिसके माध्यम से लाखों परिवारों तक सहायता निरंतर पहुंचाई जा रही है। वहीं किसान-मजदूर बचाओ अभियान के विभिन्न चरणों के माध्यम से किसान और मज़दूर वर्ग को निःशुल्क हर जरूरत के अनुसार सहायता भी दी जा रही है । सत्संग में अनुयायियों ने भारी संख्या में भाग लेकर संदेश रूपी गंगा में डुबकी लगाई और ज्ञान अर्जित किया
इस सत्संग में जसपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजपुर,नईम अहमद,जसपुर नगर पालिका चेयरमैन नौशाद सम्राट,व्यापार मंडल अध्यक्ष जसपुर हरिओम सिंह तथा मुख्य सेवादार उत्तराखंड अनूप दास आशीष दास, नौबहार दास,नरेश दास, केशव दास, करन दास, अखिलेश दास, गजराम दास, अर्जुन दास, हेमलता दासी, पिंकी दासी, सृष्टि दासी आदि अनुयाई भारी संख्या में शामिल हुए ।