-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे चोरी की 2 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं।
जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख नगर काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अनमोल शर्मा द्वारा दिनांक 01.05.2025 को काशीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनके घर के बाहर से मोटरसाइकिल NO. UK18N-9231 चोरी हो गयी है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर काशीपुर में धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । इस घटना की विवेचना एस आई गिरीश चन्द्र को सौंपी गई। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए । इस पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व सीओ काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा करने हेतु तत्परता से 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली । दिनांक 02.05.2025 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर ईदगाह के पास से इस मामले में निकट काली माता मंदिर मोहल्ला भूप सिंह निवासी रितेश कुमार उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल व सैनिक कॉलोनी, पशुपति विहार, काशीपुर थाना आईटीआई काशीपुर निवासी दिवाकर उर्फ कालू पुत्र रघुवीर दिवाकर को चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त आरोपियों द्वारा दो मोटरसाइकिलें थाना आईटीआई, काशीपुर क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया । इस संबंध में थाना आईटीआई में धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज होना पाया गया है । चोरी की मोटर साइकिलें बरामद होने पर अभियोग में धारा लगा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई ।
घटना का खुलासा करने बाली पुलिस टीम में:
प्रभारी निरीक्षक श्री अमर चंद शर्मा, एस आई विपुल जोशी,एस आई गिरीश चन्द्र,एएसआई
प्रकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह व कांस्टेबल
विजय गोस्वामी शामिल रहे।
