जसपुर कोतवाली अंतर्गत एमवी एक्ट में सीज वाहनों की नीलामी: 53 मोटरसाइकिल 5 लाख 15 हज़ार व 1 सेंटरों कार 31 हज़ार में नीलाम

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में माल निस्तारण अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एमवी एक्ट में सीज किए गए  वर्ष 2010 से वर्ष 2023 के मध्य सीज किए गए 54 वाहनों की सूची तैयार कर वाहनों के स्वामियों को अपने वाहन रिलीज कराने के लिए नोटिस जारी कर अवगत कराया गया । जिसके उपरांत न्यायालय, जसपुर को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर उक्त वाहनों की नीलामी आदेश प्राप्त नीलामी की निर्धारित की गई । नीलामी की निर्धारित तिथि 13/05/25 को उप जिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में टीटीओ काशीपुर प्रमोद कर्नाटक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर जगदीश सिंह ढकरियाल द्वारा सूत मिल पुलिस चौकी परिसर में सीज वहनों की नीलामी की प्रक्रिया की गई । नीलामी के दौरान 89 पंजीकृत ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया । नीलामी प्रक्रिया में 53 मोटर साइकिल व एक सेंटरों कार की सबसे ऊंची बोली बोलकर 5 लाख 46 हजार रुपए लगाकर ठेकेदार टोकन नंबर 6 मोहम्मद फईम पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी जगन्नाथपुर, बाजपुर ने खरीदा ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर  जगदीश सिंह ढकरियाल, एसएसआई जावेद मालिक ,हेड कांस्टेबल संजय गिरि, हेड कांस्टेबल फ़कीर राम व कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे ।